चम्पावत में दौड़ा जनमानस, “रन फॉर योगा” में उमड़ा उत्साह – योग और नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक
(मंगलवार) को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत चम्पावत में “रन फॉर योगा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन, चम्पावत से गोरलचौड़ मैदान तक प्रस्तावित रूट पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस दौड़ में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, एसएसबी जवानों, पुलिसकर्मियों एवं आम जनमानस सहित कुल 170 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने योग और नशामुक्ति के लिए सामूहिक शपथ भी ली।
"रन फॉर योगा" कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं पुरुष वर्गों की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान कु० सुमन, द्वितीय स्थान कु० गीतिका महर तथा तृतीय स्थान कु० रिया ने प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सुमित कुमार, द्वितीय स्थान नवीन बोहरा तथा तृतीय स्थान हिमांशु कुमार को प्राप्त हुआ।
विजयी प्रतिभागियों को जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों भी दौड़ में पूर्ण उत्साह और सहभागिता के साथ भाग लेकर पूरी दूरी तय की। उनकी भागीदारी ने आमजन को योग, स्वास्थ्य और नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित किया और समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।