स्किन के लिए नारियल तेल क्यों फायदेमंद ?

सबसे पहले आपको बताते हैं कि नारियल तेल स्किन के लिए क्यों इतना फयदेमंद है?

1. नारियल का तेल स्किन की समस्याओं को दूर करने का काम करता है. चेहरे पर मसाज करने से ही इसके फायदे नजर आने लगते हैं.
2. नारियल तेल लगाने से स्किन की ड्राईनेस कम होती है और सर्दियों में त्वचा पर व्हाइट पैच नहीं दिखते हैं.
3. सर्दियों में स्किन को हाइड्रेटेड रखने में नारियल तेल अच्छा माना जाता है.
4. कोकोनट ऑयल स्किन कोलेजन को बेहतर बनाने का काम करता है.
5. नारियल तेल स्किन सेल्स को रिन्यू कर स्किन में निखार लाता है.
 
झु्र्रियां कम करने कैसे इस्तेमाल करें नारियल तेल.
1. सबसे पहले अपने चेहरे को क्लिंजर या फेस वॉश से अच्ठी तरह साफ करें.
2. इसके बाद टॉवेल से फेस को थपथपाकर अच्छी तरह सुखाएं.
3. अब शुद्ध नारियल तेल की कुछ बूंदें लेकर चेहरे पर लगाएं.
4. नारियल तेल से गर्दन से मसाज से लेकर चेहरे और माथे पर अच्छी तरह मसाज करें.
5. करीब 5-10 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे यूं ही रहने दें और कुछ घंटे बाद साफ कर लें.
6. झुर्रियां तेजी से कम करनी हो तो रात में सोने से पहले नारियल तेल फेस पर लगाकर मसाज करें.