अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC-2025) के कार्यक्रम में पहुचे मंत्री धन सिंह रावत

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC-2025) के अवसर पर हल्द्वानी नगर निगम परिसर में “Empowering Women through Cooperatives” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण पर केंद्रित था। इस अवसर पर उत्तराखंड के सहकारिता, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।डॉ. रावत ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए 1,100 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें 10 सहकारी मेले और सभी बैंकों में 2-3 विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया की उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य है कि 2 लाख महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाया जाए, जिसमें से 50,000 महिलाएं केवल नैनीताल जिले से होंगी।उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी समितियों से जुड़ें और सचिव से संपर्क कर नए प्रोजेक्ट प्राप्त करें।महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए सरकार ने 5 लाख रुपये तक के ऋण की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है, जिससे वे सरलता से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा, सरकार हर ग्राम सभा में सहकारी समितियों का विस्तार कर रही है, जिसमें 33% महिलाओं के लिए आरक्षण दिया गया है।डॉ. रावत ने सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इस पहल को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और सहकारी संस्थाओं को सहयोग देने पर चर्चा हुई। महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे अपनी सहकारी समितियों से जुड़ें और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है ताकि सहकारिता के माध्यम से महिलाओं और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह ने भी अपने सम्बोधन में राज्य में सरकार द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किए रहे कार्यों, योजनाओं के बारे में अवगत कराया इस दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूह को तकरीबन 40 लाख रुपए के आर्थिक सहायता चेक भी वितरीत किए गए। साथ ही सहकारी बैंकिंग के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही महिला अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
     
इस अवसर पर जिले में सहकारिता एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूहों, फेडरेसन सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया। 

1 6
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS