लालकुआं - नकली नोटों के साथ युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
लालकुआं कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है यहां पुलिस ने एक सुनार जो नकली नोटों का अवैध रूप से उपयोग कर रहा था उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके आवास और दुकानों पर छापा मारकर कई अहम दस्तावेज जप्त किए हैं और विधिक कार्रवाई की जा रही है। वही सीओ नितिन लोहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां का एक सुनार जो काफी समय से पुलिस के रडार पर था और नकली सोने से लेकर नकली नोटों को उपयोग में उसकी संलिप्तता पाई गई थी इसके बाद टीम गठित कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के बाद उसके साथ और कितने लोग शामिल हैं सभी के नाम सामने आएंगे जिनक विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।