कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पहुंचे सितारगंज उप जिलाधिकारी कार्यालय

 कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सितारगंज तहसील स्थित अधिकारी कार्यालय पहुंचे वहीं उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत उपजिलाअधिकारी कोर्ट में बीते विगत वर्षों से चल रहे मामलों में खामियां मिली जिसको लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण लिस्ट बनाकर उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी के समक्ष पेश करने की बात कही।
वही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उपजिलाधिकारी कोर्ट का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान कोर्ट में विगत 3 वर्षों से वाद विवाद की फाइल पेंडिंग पड़ी है।जो बिल्कुल भी सही नहीं है साथी बताया कि निरीक्षण लिस्ट बनाई जा रही है। जिसको उपजिलाधिकारी को पेश की जाएगी इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाने की बात कही।

8 7 5
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS