प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित जन औषधि केंद्र को किया सीज
खबर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र से है जंहा आज उपजिलाधिकारी जसपुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया गया जिसमें एक्सपायरी दवाइया ओर अनियमितता पाए जाने पर जन औषधि केंद्र के एक भाग को सीज किया गया है वंही उपजिलाधिकारी जसपुर चतर सिंह चौहान ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जो जन औषधि केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि काफी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां रख्खी हुई थी और औषधि केंद्र के संचालक द्वारा कोई जबाब नही दिया गया कि किस कारण से ये दवाइयां मिक्स करके रख्खी हुई है जिसमे औषधि केंद्र के एक भाग को सीज किया गया है ओर आगे की कार्यवाही के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को अवगत करा दिया गया है जिसमे जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी