भारतीय जनता पार्टी के 11 वें जिला अध्यक्ष बनाए गए गोविंद सामंत

भारतीय जनता पार्टी के 11 वें जिला अध्यक्ष बनाए गए गोविंद सामंत 

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं के साथ किया भव्य स्वागत 

चंपावत। भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के बाद गोविंद सामंत का भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सोमवार को चंपावत जिला मुख्यालय बीजेपी कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने के बाद गोविंद सामंत को भारतीय जनता पार्टी की ओर से 11वें जिला अध्यक्ष के रूप में जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मॉडल जिले का जो विजन है उसे पूरा करने का तेजी के साथ कार्य किया जाएगा। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे कार्य किए जाएंगे। इस दौरान स्वागत करने वालों में ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सतीश पाण्डे, बहादुर फर्त्याल, मंडल अध्यक्ष धूरा गोविंद सिंह, सुंदर बोहरा, सूरज प्रहरी, सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वरी दत्त, कैलाश बोहरा, ललित देऊपा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव पांडे, शंकर पांडे, विजय बोहरा, मोहन भट्ट, गौरव कलौनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दलीप सिंह महर, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
बाइट - गोविंद सामंत, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष बीजेपी चंपावत।

7 0
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS