गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया अस्पताल का निरीक्षण
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत कोटद्वार के बेस अस्पताल में खोलें गए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी नें शुक्रवार कों निरीक्षण किया.इस अवसर पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी नें कहा कि इस योजना में सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली जैनरिक (Generic) दवाईयों के दाम बाजार मूल्य से कम किए गए हैं और सरकार द्वारा 'जन औषधि स्टोर' बनाए गए हैं, जहां जेनरिक दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है.
उन्होंने कहा कि जेनरिक दवाईयां ब्रांडेड या फार्मा की दवाईयों के मुकाबले सस्ती होती है, जबकि प्रभावशाली उनके बराबर ही होती है.