हल्द्वानी के टचिंग ग्राउंड में लगी आग से उठा दुर्गंध और धुआं

हल्द्वानी के टचिंग ग्राउंड में रखें लाखों टन कूड़े में आग लग गई है। अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई आग के बाद पूरे इलाके में दुर्गंध और धुआं ही धुआं हो गया है जिससे कि आसपास के इलाकों में सांस लेना दूभर हो गया है। घटना की जानकारी नगर आयुक्त को मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त ने आग बुझाने के लिए नगर निगम की वाहनों के अलावा फायर ब्रिगेड से भी मदद मांगी है। इसके अलावा नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि जिन लोगों ने भी टचिंग ग्राउंड में आग लगाई है उनके खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई होगी। और एक-दो दिन के भीतर आग़ पर काबू पा लिया जाएगा। 

9
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS