Donald Trump's: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी पर लगा जुर्माना, टैक्स चोरी का है आरोप
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी पर शुक्रवार को 16 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। ट्रंप की कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने नौकरी के महंगे भत्तों पर व्यक्तिगत आयकरों को कम भरा था। ट्रंप की खानदानी रिएल एस्टेट कंपनी 'द ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन' और इससे जुड़ी दो अन्य कंपनियों को टैक्स फ्रॉड समेत कई अपराधों का दोषी पाया गया है. न्यूयॉर्क कोर्ट की ज्यूरी ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप के फैमिली बिजनेस पर टैक्स फ्रॉड करने के लिए अधिकतम 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 130 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया.
ट्रंप कॉर्पोरेशन और ट्रंप पेरोल कॉर्प, 'द ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन' की संस्थाएं हैं. दोनों कंपनियों को पिछले महीने झूठे बिजनेस रिकॉर्ड के जरिये टैक्स चोरी करने की मंशा से प्लॉटिंग करने का दोषी पाया गया था. लगभग एक महीने तक चली सुनवाई में ज्यूरी ने ट्रंप की कंपनियों को 17 मामलों में दोषी करार दिया था.