वन विभाग ने पकड़ा कई कुंतल प्रतिबंधित जलौनी सोखता
खबर जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज से है जंहा मुखबिर की सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी पतरामपुर ओर विभाग की टीम ने जसपुर काशीपुर हाइवे पर टोल प्लाजा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली में भारी मात्रा ने प्रतिबंधित जलोनी लकड़ी को पकड़ा है जिसके बाद से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है
आपको बता दे पूरा मामला वन विभाग की पतरामपुर रेंज का है जंहा मुखबिर की सूचना पर विभाग ने ट्रेक्टर ट्राली में लगभग 80 कुंतल प्रतिबंधित जालोनी सोखता लकड़ी को पकड़ा है वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर धर्मानंद सुनाल ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर टोल प्लाजा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली को प्रतिबंधित जालोनी सोखता लकड़ी के साथ पकड़ा गया है जिसमे लगभग 80 कुंतल लकड़ी है लकड़ी को जब्त कर ट्रेक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है