बग्वालीपोखर में जनता दरबार में पहुंचे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

द्वाराहाट विधानसभा के बग्वालीपोखर में आज सोमवार को दिन में 12 बजे सूबे के चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत जनता दरबार में पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना।जनता दरबार के साथ पोखर में बहुउद्देशीय शिविर भी लगाया गया। शिविर में कई विभागों के स्टाल लगाए गए।मंत्री धन सिंह रावत ने जनता की 72 समस्याओं को सुना जिसमें से मुख्य रूप से पेयजल योजनाओं जिसमें हर घर नल की समस्या मुख्य रूप से देखने को मिली, साथ ही बग्वालीपोखर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने और जालली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की बात विशेष रूप से की गई।वही मंत्री ने cmo अल्मोड़ा को तुरंत इस मामले पर कार्यवाही कर अवगत कराने को कहा।
जब हमारे संवाददाता विमल साह ने द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को रैफर सेंटर बताए हुए स्पेशलिस्ट डाक्टरों की नियुक्ति पर बात की तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही द्वाराहाट में चार स्पेशलिस्ट डाक्टरों को जिनमे गायनों, आर्थो,आंख कान गला,के साथ साथ महिला रोग विशेषज्ञ देने की बात कही।अब ये कितना धरातल पर उतरेगी ये कहा नहीं जा सकता।इधर द्वाराहाट में महिला चिकित्सालय की बात भी समस्या में उठाई गई ।समस्याओं का समाधान कम और भाजपा के 11 साल बेमिसाल में फोकस सभी का था।इधर जिलाधिकारी अल्मोड़ा, एस एस पी, एसडीम,तहसीलदार सहित तमाम अधिकारी शिविर में मौजूद रहे। शिक्षक नेता ललित पालीवाल ने द्वाराहाट में उप खंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति की बात मंत्री जी से कही जिसे मंत्री जी ने एक माह के भीतर पूरा करने को कहा।हालांकि सभी समस्याओं को शीघ्र पूरा करने की बात मंत्री जी ने कही। और विद्युत विभाग ओर पेयजल विभाग को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी उपभोक्ता को कोई परेशानी नहीं होने पाए।मंत्री जी ने द्वाराहाट में प्रत्येक सप्ताह अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट को भेजने पर अपनी सहमति प्रदान की।
शिविर में पूर्व विधायक महेश नेगी,अनिल शाही,सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।शिविर में भोजन की व्यवस्था भी की गई थी जोकि नाकाफी थी और चावल कच्चे थे सबके लिए थालियों का भी बंदोबस्त नहीं था काफी लोग या यूं कहें अधिकतर लोग बिना भोजन किए वापस घर को लौटे।मंत्री जी द्वारा काफी देर से  धूप में इंतजार कर रही माताओं को लक्ष्मी किट वितरित किए।

1 2
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS