देहरादून : लाखों की चोरी का पर्दाफाश
नेहरू कॉलोनी थाने स्थित एक खाली घर में चोरी की घटना घटित हुई थी । मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए । cctv कैमरों खंगालने के बाद पुलिस को आरोपी के बरेली में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जहाँ से आरोपी को उसकी पत्नी के साथ 21 लाख 50हज़ार रुपयों,. कुछ पुराने सिक्कों और सफ़ेद धातु की चेन के साथ गिरफ्तार किया गया। बता दें यह आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है ।