भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद का दिल का दौरा पड़ने से निधन

खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. कांग्रेस सांसद चौधरी, राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे, फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. यात्रा के दौरान संतोख सिंह चौधरी की सांस अचानक फूलने लगी और फिर वो सड़क पर गिर गए. इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन संतोख सिंह चौधरी की जान नहीं बचाई जा सकी. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चौधरी संतोख सिंह की मौत "पार्टी और संगठन के लिए एक बड़ा झटका" है. उन्होंने ट्वीट किया, "हमारे सांसद, श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ. उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए एक बड़ा झटका है. दुख की इस घड़ी में, मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के साथ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे."

बता दें कि कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है. वह फिल्लौर के पास भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सड़क पर अचानक गिर गए और फिर उन्हें फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने संतोख सिंह चौधरी को मृत घोषित कर दिया. 

8 8 3
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS