हरिद्वार दौरे पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन कुंभ मेले कों लेकर अधिकारियो से चर्चा

उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव आनंद वर्धन आज हरिद्वार के दौरे पर रहे । जहा उन्होंने सबसे पहले कुंभ मेला 2027 की तयारियों कों लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की उसके बाद गंगा आरती में प्रतिभाग किया। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि कुंभ मेला 2027 को लेकर साधु संतों के साथ राय शुमारी की जाएगी और उसके बाद हरिद्वार के बेहतर विकास के लिए इसमें योजनाओं को शामिल किया जाएगा। मुख्य सचिव ने चार धाम यात्रा को लेकर कहा कि चार धाम यात्रा की लगातार तैयारी चल रही हैं। उन्होंने बताया कि चारों धामों में अलग-अलग सचिव स्तर के अधिकारी है इस समय भ्रमण कर रहे हैं और उनकी वापसी के बाद बैठक कर उनके फीडबैक पर काम किया जाएगा। बता दें कि मुख्य सचिव आनंद वर्धन 2010 में हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ में मेला अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

1 4 7
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS