मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक मेले का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक मेले का उद्घाटन किया और उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखक , व साहित्यकारों को सम्मानित किया गया । तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार उन लोगों को सम्मानित करने का काम कर रही है जो लिखने के माध्यम से समाज को जगाने का काम कर रही है उसके साथ ही बोली भाषा और साहित्य पर खास तौर पर काम कर रहे हैं उनको सम्मानित करने का काम किया जा रहा है ।