मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांडा महोत्सव का किया शुभारंभ

तीन दिवसीय कांडा महोत्सव का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कांडा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 8299.64 लाख की 11 योजनाओं का शिलान्यास व 180.25 लाख के एक योजना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को और गति प्रदान करने के लिए कई घोषणाएं की। 
मुख्यमंत्री ने कांडा महोत्सव के शुभारंभ पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले हमारे जीवन में बहुत विशेष स्थान रखते हैं। मेलों के माध्यम से समृद्ध परम्पराएं को संजोने में सहायता मिलती है,वहीं यह महोत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति से आने वाली पीढ़ी को भी अद्वितीय योगदान देते है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति को संजोने एंव व्यापारिक गतिविधियों को भी एक बड़ा मंच प्रदान करता आया है। कांडा महोत्सव केवल कांडा के आस-पास क्षेत्र के लिए ही नहीं अपितु समुचे राज्य की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति हमारी मूल पहचान है। उत्तराखंड की संस्कृति,यहां का पहनावा व खान-पान पर हम सबको गर्व होना चाहिए। इस संस्कृति को बचाए रखना होगा तथा भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। 

8 7 6
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS