मुख्यमंत्री धामी ने गोपेश्वर व जोशीमठ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया

सूबे के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गोपेश्वर व जोशीमठ में चुनावी जनसभा को संबोधित कर नगर के चौमुखी विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों का विजय बनाने का आह्वान किया ।
मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप रावत के पक्ष में बस स्टैंड गोपेश्वर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में कई विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा हैं । उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं ताकि नगर पालिकाओं में विकास की कमी न हो। उन्होंने लोगों से 23 जनवरी को बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

2 4
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS