चमोली : रुद्रनाथ के कपाट हुए बन्द
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। जनपद चमोली में सगर गांव से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भगवान शिव को समर्पित रुद्रनाथ मंदिर में अब तक लगभग 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं और विधि विधान के साथ आज मंदिर के कपाट मुख्य पुजारी की मौजूदगी में बंद कर दिए गए हैं इसके बाद 6 माह तक भगवान रुद्रनाथ की चल वीग्रह डोली अपने शीतकालीन स्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान रहेगी और जो भी भक्त भगवान रुद्रनाथ के दर्शनों के लिए रुद्रनाथ मंदिर तक नहीं पहुंच पाते हैं वह 6 माह तक भगवान भोलेनाथ के दर्शन गोपीनाथ मंदिर में करते है।