केंद्र और प्रदेश सरकार आपदा पीड़ितों के साथ: हेमंत द्विवेदी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को आपदा राहत कार्यों हेतु हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। इसी क्रम में आज देहरादून में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के पश्चात प्रधानमंत्री ने प्रदेश को ₹1200 करोड़ की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राहत कार्य तेज़
प्रदेश प्रवक्ता द्विवेदी ने बताया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों की हरसंभव मदद कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा,
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने न केवल धनराशि स्वीकृत की है बल्कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायज़ा भी लिया है। इससे स्पष्ट है कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के साथ मजबूती से खड़ी है।"
मोदी हैं देवभूमि के सच्चे हितैषी
द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देवभूमि उत्तराखंड के सच्चे हितैषी हैं और हर संकट के समय उन्होंने राज्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा:
"कांग्रेस को इस गंभीर समय में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए, बजाय आलोचना के।"
केंद्र-राज्य एकजुट, राहत कार्यों में तेजी
प्रदेश प्रवक्ता ने आशा जताई कि प्रदेश जल्द ही आपदा की स्थिति से उबर जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर राहत कार्यों में जुटी हैं और आपदा पीड़ितों के आंसू पोछने के लिए कृतसंकल्पित हैं।