सीएम धामी ने वर्चुअल रूप से टनकपुर दौराई टनकपुर एक्सप्रेस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत जिले के  टनकपुर रेलवे स्टेशन से टनकपुर- दौराई- टनकपुर एक्सप्रेस रेल सेवा का रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शाम के समय वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क एव परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शिरकत की।वही पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वाणी सिन्हा भी एक्सप्रेस सेवा शुभारंभ अवसर पर सीएम धामी व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का आभार जताया।यह एक्सप्रेस रेल सेवा 15092 सप्ताह में चार दिन सोमवार,बुधवार शुक्रवार व रविवार को टनकपुर से छ बजकर बीस मिनट पर रवाना होकर बरेली दिल्ली अजमेर के दौराई पहुंचेगी। वही मुख्यमंत्री ने  टनकपुर दौराई एक्सप्रेस रेल सेवा को मां पूर्णागिरी के आशीर्वाद से एक स्वर्णिम अध्याय से जुड़ने वाली है।इस एक्सप्रेस सेवा से सीमांत क्षेत्र के लोगो को इस रेल सेवा से टनकपुर से पीलीभीत बरेली,चंदौसी मुरादाबाद,दिल्ली माधोपुर गुडगांव अजमेर से दौराई से जुड़ने का अवसर मिलेगा।सीएम ने उत्तराखंड से देश के विभिन्न शहरों से जोड़ने हेतु पीएम मोदी व रेल मंत्री अश्विन वैष्णव का आभार जताया।जबकि क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चंपावत जिले को विभिन्न रेल सेवाओं से जुड़ने को बात कही।उन्होंने इस रेल सेवा से टनकपुर चंपावत पिथौरागढ़ धारचूला के लोगो को इस रेल सेवा का लाभ मिलने की बात कही।साथ ही पर्यटन के बड़ावे के लिए उक्त एक्सप्रेस रेल सेवा को महत्वपूर्ण बताया।

3 0
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS