सुविख्यात मां पूर्णागिरी मेले का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

उत्तर भारत के सुविख्यात मां पूर्णागिरी मेले का शनिवार को शुभारंभ हो गया।सूबे के मुख्यमंत्री व चंपावत विधायक पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरी मेले का ठुलीगाड़ पहुंच विधिवत पूजा अर्चना कर व फीता काट शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां पूर्णागिरी धाम को लाखों लोगो की आस्था का केंद्र बताया।साथ ही कुंभ मेले के बाद प्रदेश में सबसे अधिक दिनों तक चलने वाले मेले के रूप में मां पूर्णागिरी मेले की पहचान बताई।इस वर्ष मां पूर्णागिरी मेला 15 मार्च से शुरू हो 15 जून तक 90 दिनों की अवधि तक चलेगा।उन्होंने कहा मेलार्थियो को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े इसको मेला प्रशासन व जिला प्रशासन    सुनश्चित करें।इसके साथ ही मां पूर्णागिरी मेले को सर्किट के रूप में विकसित कर भक्तगण मां के दर्शन के साथ जनपद में तीन चार दिन का प्रवास करे।जिसमे वह जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों गोलज्यु, बाबा गोरखनाथ,मां बाराही, रणकोची माता, ब्यानधूरा बाबा श्यामलताल,रीठा साहिब मायावती आश्रम,प्रमुख स्थलों के दर्शन कर अपनी यात्रा को पूर्ण करें।वही सीएम धामी ने मां पूर्णागिरी मेले को तीन माह की सरकारी अवधि में संचालित ना कर वर्ष भर संचालित किए जाने की बात कही।ताकि दूर दूर से आने वाले भक्त मां पूर्णागिरी के दर्शन को वर्ष भर चम्पावत जिले के टनकपुर पहुंच प्राप्त कर सके।इसका प्रयास राज्य सरकार कर रही है।

8 6 5
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS