CM Dhami: खटीमा पहुंचे सीएम धामी, सैनिक सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा पहुंचकर अपने पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की पांचवीं पुण्य तिथि पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये करने की घोषणा की है। सीएम ने बुधवार को खटीमा में अपने पिता स्वर्गीय शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर हुए सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया।