भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पहाड़ी मैदानी विवाद को कांग्रेस का कृत्य बताया
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुबोध उनियाल के वायरल वीडियो से पहाड़ी मैदानी विवाद खड़ा हो गया है।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे कांग्रेस का कृत्य बताया। महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकत करके और ऐसा माहौल बनाकर कांग्रेस अपना बहुत बड़ा नुकसान कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को सुझाव देते हुए कहा कि इससे कांग्रेस को बड़ी क्षति होने वाली है 2027 के चुनाव में जनता कांग्रेस को 19 से 0 पर लाएगी।