भाजपा कांग्रेस ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे
केदारनाथ उप चुनाव में आज भाजपा कांग्रेस समेत यूकेडी और निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन किया। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढवाल सांसद अनिल बलूनी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा में सरकार ने एतिहासिक कार्य किये हैं, इन कार्यों को आगे बढाने के लिए जनता भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा केदारनाथ की आपदा में जिस तत्परता के साथ सरकार ने यहाँ काम किया उससे यात्रा दोबारा पटरी पर लौटी है। वहीं नामांकन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने कहा कि सरकार ने केदारनाथ यात्रा को पूरी तरह समाप्त कर यहाँ के रोजगार को चौपट किया है। उधर क्षेत्रिय पार्टी यूकेडी भी मानती है कि दोनों राष्ट्रीय दलों ने इस प्रदेश को ठगा है इसलिए जनता क्षेत्रीय ताकत को बढाना चाहती है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान ने कहा केदारनाथ विधानसभा की जनता बदलाव के मूढ में है और उसका विकल्प उनके बीच से उठा हुआ चेहरा है।