विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने किया विद्युत योजना का लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड विद्युत वितरण खण्ड कोटद्वार द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एलटीआई 11 केवी लाइन और विभिन्न स्थानों पर उच्च एवं निम्न विभव की विद्युत लाइनों में शुद्धिकरण के कार्यों का लोकार्पण कर शुभारंभ किया । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद देते हुए कहा कि 4 करोड़ 36 लाख की मदद से यह कार्य जल्द जमीन पर उतरता हुआ नजर आएगा।