रामनगर में मिलावट खोरो के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान

रामनगर में मिलावट के खिलाफ प्रशासन की टीम ने अभियान चलाते हुए गंदगी में व प्रतिबंधित केमिकल से बना रहे दिवाली को लेकर सोनपापड़ी मिल्क केक एवम  बतासे  सहित तीन कारखाने किये सील।

मंगलवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व को लेकर नगर में कई स्थानों पर मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाया, प्रशासन के अभियान की भनक लगते ही कई मिठाई विक्रेता अपनी अपनी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गए. मंगलवार को एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी,ईओ आलोक उनियाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम ने संयुक्त रूप से रामनगर के मोहल्ला गूलरघटटी में अलग-अलग स्थान पर चार जगह छापा मार कार्रवाई करते हुए तीन कारखाने को सील करते हुए एक कारखाने पर कार्रवाई करने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिये,प्रशासन की कार्रवाई से मिलावट खोरो में हड़कंप मच गया एसडीम राहुल शाह ने बताया कि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी वंदना सिंह के आदेश पर यह अभियान चलाया गया है उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र में स्थित एक सोन पापड़ी कारखाना, तथा इसी क्षेत्र में स्थित मिल्क केक बनाने वाले कारखाने सहित इसी स्थान पर दो बतासे बनाने वाले कारखाने पर छापा मार कार्रवाई की गई उन्होंने बताया कि चारों स्थान पर खाद्य विभाग के नियमों की अनदेखी पाई गई तथा सभी के यहां प्रतिबंधित केमिकल मौके पर पाए गए, उन्होंने बताया कि इस मामले में चारों कारखाने से सैंपल लेने के साथ ही मिल्क केक बनाने वाले कारखाने सहित दो बतासे बनाने  वाले कारखानो सील करने की कार्रवाई की गई तथा सोन पापड़ी कारखाने के दस्तावेजों की जांच करने के आदेश खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिए गए हैं, इसके साथ उन्होंने बताया कि एक बताशा फैक्ट्री में गंदगी मिलने पर नगर पालिका द्वारा₹5000 का जुर्माना वसूला गया जबकि सोन पापड़ी बनाने वाले कारखाने मालिक द्वारा काम करने वाले श्रमिकों का सत्यापन न करने पर पुलिस द्वारा₹10000 का चालान करने के साथ ही मौके पर मिले चार श्रमिकों का ढाई सौ रुपए का चालान का जुर्माना वसूला गया, एसडीएम ने बताया कि प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

8 8 0
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS