अरविंद केजरीवाल के चुनाव हारने के साथ आम आदमी पार्टी खत्म हो चुकी है : अजय टम्टा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे को बीजेपी की बड़ी जीत बताया। राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के चुनाव हारने के साथ आम आदमी पार्टी खत्म हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अजय टम्टा ने कहा कि केजरीवाल ने 10 साल तक दिल्ली के लोगों को ठगने का काम किया। इस बार जनता ने केजरीवाल के झूठे वादों में नहीं फंसे। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होकर भाजपा को भारी बहुमत देकर डबल इंजन की सरकार बनाई है।